हेलो दोस्तों मेरा नाम है गौरव। आपको इस GV HINDI Auto ब्लॉग में आपको ऑटोमोबाइल रिलेटेड इनफार्मेशन हिंदी में मिलेगी।
धन्यवाद्
TVS Apache RTR 200 4v Launched With Supermoto ABS
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
TVS Apache RTR 200 4v Launched With Supermoto ABS
TVS मोटर ने भारत में सुपरमोटो ABS के साथ Apache RTR 200 4V बाइक लॉन्च की है। दिल्ली में इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1,23,500 रुपये है। TVS Apache RTR 200 4V का यह वेरियंट इसके ड्यूल-चैनल ABS वेरियंट से करीब 5,000 रुपये सस्ता है | नए ब्रेकिंग सिस्टम के अलावा बाइक में कोई बदलाव नहीं किया गया है | SUPERMOTO ABS के साथ आई Apache RTR 200 4V मोटरसाइकल में फुल-एलईडी हेडलैंप, शॉर्प टैंक लुक गए हैं। यह बाइक पर्ल वाइट और ग्लॉस ब्लैक इन 2 कलर ऑप्शंस में आती है। बाइक में SmartXconnect टेक्नॉलजी के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है, जो कि राइडर को अपना स्मार्टफोन इंस्ट्रूमेंट कंसोल से जोड़ने की सहूलियत देता है और इसकी मदद से वह टेलीफोन, लीन एंगल मोड और टर्न-बाय टर्न नैविगेशन जैसे काम कर सकते हैं। TVS Apache RTR 200 4V बाइक में फेदर टच और ग्लाइड थ्रू टेक्नॉलजी दी गई है।
इंजन:
TVS Apache RTR 200 4V बाइक में BS6 कंप्लायंट 197.75cc का सिंगल-सिलिंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। बाइक में लगा इंजन 8,500 rpm पर 20bhp का पावर और 7,500 rpm पर 17Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक में RT-स्लिपर क्लच के साथ 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। नए ब्रेकिंग सिस्टम के अलावा बाइक में कोई बदलाव नहीं किया गया है |
Comments
Post a Comment